एनीमिया के लिए कौन सी सब्जी अच्छी है?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 15:35

शरीर में खून बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 सब्जियां, दूर होगा एनीमिया -

चुकंदर

हम में से अधिकतर लोग चुकंदर का सेवन सलाद के रूप में करते हैं। कई लोग चुकंदर का सेवन अन्य तरीकों से भी करते हैं। चुकंदर का सेवन करने से शरीर में खून के स्तर को बढ़ा सकते हैँ। साथ ही यह कई अन्य परेशानियों को दूर कर सकता है। चुकंदर का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से विटामिन सी और आयरन प्राप्त होता है, जो खून की कमी को दूर कर सकता है।

आलू का करें सेवन

आलू से अगर आप दूरी बना रहे हैं तो थोड़ा ठहर जाएं। खासतौर पर अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो आलू का सेवन जरूर करें। आलू आयरन और विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है, जो शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। इसके अलावा आलू कई तरह के फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रखें कि आलू का फ्राई करने न खाएं। इससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।

ब्रोकली है हेल्दी

ब्रोकली स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। खासतौर पर अगर आप अपने शरीर में ब्लड के स्तर को बढ़ाना चाहते हैं तो ब्रोकली का सेवन करें। ब्रोकली में भरपूर रूप से विटामिन ए और मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो खून के स्तर को बढ़ा सकता है।

पालक का करें सेवन

पालक आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में लाभकारी है। पालक में मौजूद आयरन शरीर में खून की कमी को दूर कर सकता है। 100 ग्राम पालक में करीब 4 ग्राम आयरन मौजूद होता है, जो खून की कमी को दूर कर सकता है।

मटर खाएं

शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए मटर का सेवन करें। मटर आयरन का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो खून की कमी को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info